ऋषिकेश- बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 2 4
ऋषिकेश- कोतवाली ऋषिकेश में वादी वीर सिंह पुत्र स्वर्गीय रामकिशन निवासी मनेरी भाली कॉलोनी ऋषिकेश ने तहरीर देकर बताया कि सिंचाई कॉलोनी रेलवे रोड की आवास संख्या SH1 से किसी अज्ञात चोर के द्वारा एलइडी टीवी व पानी की टोंटियां आदि सामान चोरी कर दी दी गई। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। चोरी की घटना के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा घटना के अनावरण हेतु एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मुखबिर तंत्र की सहायता से घटना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्रित की। 08 फरवरी को घटना उपरोक्त से संबंधित एक अभियुक्त को मीट मार्केट चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया तथा चोरी किया गया माल बरामद किया गया है।
नाम पता अभियुक्त –
रमन पुत्र राजवीर सिंह निवासी नई जाटव बस्ती ऋषिकेश देहरादून उम्र 26 वर्ष।
पुलिस टीम में महिला उप निरीक्षक सोनल पुरी, कांस्टेबल सचिन सैनी, कांस्टेबल दिनेश मेहर आदि शामिल थे।

%d bloggers like this:
Breaking News