ऋषिकेश- कैबिनेट में मिली UCC को हरी झंडी,अब विधानसभा सत्र में सदन के पटल पर रखा जाएगा

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई सीएम आवास में कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता कानून को हरी झंडी मिल गई है। वहीं अब सरकार विधानसभा सत्र में यूसीसी का विधेयक सदन के पटल पर रखेगी। बैठक में समान नागरिक संहिता का प्रस्तुतीकरण किया गया। मंत्रिमंडल के समक्ष ड्राफ्ट का प्रस्तुतीकरण किया गया। प्रस्तुतीकरण अवलोकन के बाद मंत्रिमंडल ने UCC ड्राफ्ट पर अपनी मुहर लगाई। मंत्रिमंडल ने विधानसभा के पटल पर रखे जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस का कहना है कि उनके सभी विधायकों को भी इसकी एक एक कॉपी दी जाए ताकि उसको पढ़ने के बाद विधानसभा सत्र में इस पर बहस कर सकें।

%d bloggers like this:
Breaking News