ऋषिकेश- पछवादुन की कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल पति समेत सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन
त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ पछवादुन जिलाध्यक्ष कांग्रेस लक्ष्मी अग्रवाल समेत उनके पति कांग्रेस प्रदेश मीडिया प्रभारी पीके अग्रवाल ने अपने सैंकड़ों समर्थको के साथ भाजपा का दामन थाम लिया है। इसके बाद भाजपा मजबूत और कांग्रेस कमजोर नजर आ रही है।
सोमवार को कांग्रेस नेताओ और पदाधिकारियों ने भाजपा की ज्वाइनिंग की है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी को सदस्यता ग्रहण कराई। वहीं कयी कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और एडवोकेट समेत युवा नेताओं ने भाजपा का दामन थामा। लक्ष्मी अग्रवाल का कहना है कि भाजपा सरकार ने आयोध्या में राम मन्दिर बनाया और राम नाम से प्रभावित हो कर कांग्रेस छोडी और भाजपा जोईन की। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी कि ज्वाइनिंग करवाई।
