ऋषिकेश- हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम रानी शर्मा द्वारा ध्वजारोहण के द्वारा किया गया। उसके पश्चात विद्यालय की विभिन्न छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। प्रधानाचार्य महोदय द्वारा शिक्षा विभाग व शिक्षा मंत्री द्वारा प्रेषित संदेशों को पढ़कर सुनाया गया। विभाग की योजनाओं से परिचित करवाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य द्वारा समस्त छात्रों व विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी गई इस अवसर पर विद्यालय में समस्त शिक्षिका गण कर्मचारी व छात्राएं उपस्थित रही।

%d bloggers like this:
Breaking News