ऋषिकेश- राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल ने हर्षोलास से मनाया 75 वें गणतंत्र दिवस

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में आज 75 वें गणतंत्र दिवस समारोह को बड़े हर्षोलास से मनाया गया।
कार्यक्रम मे विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा एनसीसी कैडेट्स एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा मार्च पास्ट कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा कि सभी देश वासियों को 75 वें गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व की हार्दिक बधाई देश आज विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है इसके लिए हम सभी को जिम्मेदार नागरिक बनना है ।
इस अवसर पर एमएस राणा , पीटीए अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान, एसएमसी अध्यक्ष अपर्णा सिंह, आनंद सिंह मखनवाल प्रधानाध्यापक राजकीय जूनियर हाईस्कूल रुद्रप्रयाग , एनसीसी अधिकारी कैप्टन सुशील रावत एनसीसी अधिकारी ज्योति किरण लोहानी, एनएसएस अधिकारी एनएस रावत, नगर समन्वयक मनोज कुमार गुप्ता, ललित मोहन जोशी, मोनिका रौतेला, माधुरी रावत सुनीता पवार, पंकज सती, विजय पाल सिंह, हरेंद्र सिंह राणा, दिवाकर नैथानी , प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र प्रसाद नौटियाल,विनोद पवार ललित चौहान, ओम प्रकाश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News