ऋषिकेश- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मिले उपहारों की होगी नीलामी, जनहित में खर्च होगी नीलाम से मिली धनराशि

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विभिन्न अवसरों पर मिले उपहारों को नीलाम किया जाएगा। जिससे मिली धनराशि का जनहित में उपयोग किया जाएगा। सीएम ने सचिव को इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न कार्यक्रमों में उन्हें मिलने वाले उपहारों को लेकर अभिनव पहल की है। मुख्यमंत्री ने सचिव विनय शंकर पांडेय को निर्देश दिए हैं कि उन्हें मिले उपहारों के मूल्य का आंकलन कर उनकी नीलामी की जाए। कहा कि उपहारों की नीलामी से मिलने वाली राशि को जनहित के कार्यों में उपयोग किया जाए। सीएम ने हाल ही में जनता से अपील की थी कि समारोहों में अतिथियों को “बुके की जगह बुक” देने की परंपरा शुरू की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने इस विषय पर सचिव को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं, ताकि जल्द से जल्द इस कार्य को प्रारंभ किया जा सके। बताया गया कि नीलामी प्रक्रिया में कोई भी सामान्य व्यक्ति भाग ले सकता है।

%d bloggers like this:
Breaking News