ऋषिकेश- राजस्थान के मुख्यमंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, सेंट्रल जेल से किया कैदी ने फोन

त्रिवेणी न्यूज 24
राजस्थान _ राजस्थान से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां मख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को जान से मारने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर सीएम भजन लाल शर्मा को जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। खबर है कि पुलिस ने नंबर की लोकेशन ट्रेस की तो वह हक्के-बक्के रह गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फोन सेंट्रल जेल के एक कैदी ने किया है। पुलिस ने जब फोन के लोकेशन को ट्रेस किया तो पाया गया है कि सेंट्रल जेल के अंदर से फोन किया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि जेल में पोक्सो के मामले में सजा काट रहे कैदी ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर सीएम भजन लाल शर्मा को जान से मारने की धमकी दी है। इस फोन के बाद पुलिस तुरंत हड़कत में आई. फोन को जब ट्रेस किया गया तो पता चला कि जयपुर सेंट्रल जेल के अंदर से फोन किया गया है। अब पुलिस के आला अधिकारी इस मामले में और पूछताछ कर रहे है।

%d bloggers like this:
Breaking News