ऋषिकेश- अपनी मर्जी से किराया वसूला तो होगी सख्त कार्रवाई – ऋषिकेश कोतवाल

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ कोतवाली क्षेत्र में संचालित टैक्सी, टैंपो, विक्रम और ऑटो चालकों को अब मनमाना किराया वसूलना भारी पड़ेगा। शिकायत मिलने पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। वाहन भी कब्जे में लेकर सीज भी किया जा सकता है। कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट ने टैक्सी, टैंपो, विक्रम और ऑटो यूनियन पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें कोतवाल ने अधिक किराया वसूले जाने की शिकायतों जिक्र किया। साथ ही ट्रैफिक इंचार्ज अनवर खान को अधिक किराया वसूलने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि चालकों को सप्ताह भर में अपने वाहन में निर्धारित किराया सूची लगाने के निर्देश दिए। साथ ही किराया सूची नहीं लगाने वाले चालकों पर कार्रवाई को चेताया। बताया कि एक से अधिक बार शिकायत आने पर लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति भी की जाएगी। बैठक में चालकों को यातायात नियमों का अनुपालन करने, नशे में वाहन नहीं चलाने, सवारियों से अच्छा व्यवहार करने के लिए भी निर्देशित किया गया।

%d bloggers like this:
Breaking News