ऋषिकेश- एनएसएस की स्वयंसेवियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चतुर्थ दिवस पर छात्रों के योग द्वारा दिन का आरंभ किया। छात्रों ने उसके पश्चात मतदाता जागरूकता पर रैली निकाली स्वयंसेवियों द्वारा लोगों को मतदान के बारे में जागरूक किया गया। उसके पश्चात मनोज कुमार गुप्ता राजकीय आईडीपीएल इंटर कॉलेज उनके द्वारा छात्राओं को नमामि गंगे का प्रोजेक्ट दिखाया गया छात्राओं ने चंदेश्वर मंदिर का भ्रमण किया और स्वामी विवेकानंद की गुफा के बारे में जानकारी प्राप्त की। उसके पश्चात बौद्धिक सत्र में राजेश पांडे द्वारा छात्रों को एफएम रेडियो के बारे में जानकारी दी गई और डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक के मैनेजर सुजान जी ने छात्रों को डिजिटल जागरूकता पर जानकारी दी। युवा दिवस पर जागरूकता पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून पराविधिक कार्यकर्ता द्वारा स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। उनके द्वारा छात्रों को विधिक जानकारी दी गई आरती मित्तल द्वारा आयुष्मान कार्ड दिव्यांग और आभा ईद के बारे में जानकारी दी। इसी क्रम में पूजा बेलवाल ,ज्योति गोड ,कुसुम राणा, विभा नामदेव ,अरविंद भंडारी आदि में छात्रों को जानकारी दी इसी कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी ममता गुप्ता श्रीमती संध्या गुप्ता श्रीमती सीमा कोठियाल उपस्थित रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News