ऋषिकेश- ऋषिकेश से अयोध्या धाम के लिए बस सेवा शुरू

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ श्री राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से ऋषिकेश-अयोध्या धाम सीधी बस सेवा का शुभारंभ कर दिया गया। पूजा-अर्चना के पश्चात सेवा यहां से रवाना हुई। इस बस सेवा में पहले दिन अयोध्या जाने वाले यात्री का खाता नहीं खुल पाया। सभी 20 यात्री हरिद्वार के लिए बस में सवार हुए। उत्तराखंड परिवहन निगम के ऋषिकेश डिपो में अयोध्या के लिए बस सेवा शुभारंभ होने से पूर्व यहां पूजा अर्चना का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें सभी अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने जय श्री राम के उद्घोष के साथ यात्रा के कुशल जारी रहने की कामना की। बस को चालक राकेश कुमार ने यहां से प्रस्थान किया। सहायक महाप्रबंधक सुरेश चंद्र चौहान ने हरी झंडी दिखाकर बस को अयोध्या के लिए रवाना किया। इस बस सेवा में पहले दिन अयोध्या जाने वाले यात्री नहीं मिले। सभी 20 यात्री हरिद्वार के लिए बस में सवार हुए। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक वर्तमान में मौसम का असर भी सेवाओं पर देखा जा रहा है। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक अनुराग पुरोहित,वरिष्ठ केंद्र प्रभारी ललित प्रसाद भट्ट, जेएस आई हरेंद्र कुमार, निर्मल सिंह सुभाष कुमार, सहेंद्र पाल, राजेश बहुगुणा, अंकित खोखर, दिलीप त्रिपाठी, शुक्र लाल, नवीन चंद तिवारी आदि उपस्थित रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News