ऋषिकेश- चीला नहर मार्ग हादसे में लापता महिला अधिकारी का शव बरामद
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ चीला मार्ग पर सड़क दुर्घटना में लापता चल रही वन महकमे की महिला अधिकारी आलोकी का शव चीला बैराज से एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया है। इसके साथ ही हादसे में मौत की संख्या 5 हो गई है।
वाहन ट्रायल के दौरान दुर्घटना में बीते सोमवार को दो वन क्षेत्राधिकारियों सहित चार की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि वन्यजीव प्रतिपालक चीला आलोकी लापता थी। हादसे के दिन से ही एसडीआरएफ लगातार गहन सर्च अभियान चलाए हुए रही। आज चौथे दिन सुबह करीब 7:15 बजे एसडीआरएफ को चीला बैराज में महिला अधिकारी का शव दिखा। जिसे एसडीआरएफ ने बाहर निकालकर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है।
