ऋषिकेश- हरिचंद गुप्ता कन्या इंटर कालेज का सात दिवसीय एन एस एस शिविर शुरू
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ हरिचंद गुप्ता आदर्श इंटर कॉलेज की छात्राओं का राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का बालिका इंटर कॉलेज ऋषिकेश में शुभारंभ किया गया। विशेष शिविर में मुख्य अतिथि पार्षद मनीष शर्मा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एमएल कपरूवाण, नगर समन्वय मनोज कुमार गुप्ता नगर, आईडीपीएल इंटर कॉलेज विद्यालय की प्रधानाचार्य द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के नगर समन्वयक मनोज कुमार गुप्ता द्वारा एन.एस.एस.की थीम नशा मुक्ति उत्तराखंड, मतदाता जागरूकता ,जन धन योजना के लाभ हेतु प्रत्येक नागरिक का बैंक खाता होना अनिवार्य हो छात्राओं को बताया गया। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और विद्यालय की प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम के शुभारंभ की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रवक्ता उर्मिला रांगड एवं इंदू काला उपस्थित रहे। बौद्धिक सत्र में डॉक्टर सीमा सक्सेना द्वारा छात्राओं को तनाव एवं प्रबंधन का स्वास्थ्य पर प्रभाव के विषय में चर्चा की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम रानी शर्मा द्वारा योग व प्राणायाम पर व्याख्यान दिया गया। डॉक्टर बलोदी ने छात्राओं को आयुर्वेद के विषय में बताया। सभी छात्राओं ने लक्ष्य गीत गाया। कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी ममता गुप्ता, अध्यापिका विनीती एवं मंजू गिरी उपस्थित रहे।
