ऋषिकेश- आगामी 15 जनवरी को मनाया जाएगा पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 68 वे जन्मदिवस

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ रेलवे रोड स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क में बहुजन समाज पार्टी महानगर इकाई द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी राजकुमार जाटव तथा संचालन विधानसभा अध्यक्ष जसकरण यादव ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी प्रदीप कुमार ने महानगर इकाई तथा विधानसभा इकाई के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आगामी 15 जनवरी को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती के 68 वे जन्मदिवस कार्यक्रम को जन कल्याणकारी दिवस के रूप में बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा। बैठक में महानगर अध्यक्ष पंकज जाटव ने नगर कार्यकारिणी में विस्तार करते हुए विपिन कुमार जाटव को महानगर इकाई का महासचिव नियुक्त किया। बैठक में जिला प्रभारी प्रदीप कुमार, विधानसभा प्रभारी बृजमोहन राजभर, विधानसभा प्रभारी राजकुमार जाटव, विधानसभा अध्यक्ष जसकरण यादव, विधानसभा महासचिव रवि गौतम, महानगर अध्यक्ष पंकज जाटव ,महानगर उपाध्यक्ष अर्जुन जाटव ,सूरज जाटव, इंदर सिंह कटकवाल ,भोला जाटव, देव ,विपिन जाटव ,प्रदीप कुमार, राजकुमार ,लखन गौतम ,रमेश गौतम ,अमित कुमार, अशोक कुमार, संजीव कुमार बिट्टू, शुभम कुमार, लाल सिंह भंडारी, मनोज कश्यप, राजेश राजभर, मनोज जाटव गोपाल ,राजकुमार राज, सहित सभी बसपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News