ऋषिकेश- नेत्रदान का संकल्प पूरा कर दो जिंदगियों को मिलेगी नेत्र ज्योति
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ दर्शन लाल मक्कड़ के परिजनों द्वारा कराए गए नेत्रदान से दो नेत्रहीन व्यक्तियों की जिंदगी में उजाला अवश्य आएगा। लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के अध्यक्ष लायन आशू पाहवा ने बताया की 56 वर्षीय दर्शन लाल मक्कड़ का निधन हो गया। असहनीय दुख की इस घड़ी में भारी मन से उनके भाई पंकज मक्कड़ ने उत्तरांचल पंजाबी महासभा ईकाई के अध्यक्ष नागेश वर्मा को अपने भाई के नेत्रदान के संकल्प के बारे में बताया, जिस पर वर्मा ने तुरंत नेत्रदान कार्यकर्ता लायन गोपाल नारंग को सूचित किया। नारंग के आग्रह पर एम्स हॉस्पिटल की नेत्रदान की रेस्क्यू टीम ने उनके निवास पर जाकर दोनों कार्निया सुरक्षित प्राप्त कर लिए। ज्ञात रहे कि गत वर्ष मार्च 2023 मे मक्कड़ परिवार के पड़ोसी विष्णु दास के निधन के समय भी नेत्रदान हुआ था,उसी समय दर्शन लाल ने भी नेत्रदान का संकल्प लिया था। नेत्रदान के इस पुनीत कार्य पर वैभव सुखीजा , सार्थक, डॉ संदीप कपूर,अनिल अरोड़ा, अनिल झाम ने परिवार को साधुवाद दिया। नेत्रदान महादान हरिद्वार ऋषिकेश प्रमुख रामशरण चावला ने बताया कि यह उनके मिशन का 314 वां सफल प्रयास है जो अविरल चलता रहेगा।
