ऋषिकेश- उत्तराखंड में दूसरे दिन भी ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल जारी, स्टेशन पर खड़ी सवारी लेकिन नहीं मिल पा रही गाड़ी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ प्रदेशभर में केंद्र सरकार की ओर से हिट एंड रन कानून को लेकर विरोध किया जा रहा है। ट्रक, बसों, ऑटो और टैक्सी चालकों के हड़ताल पर जाने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे हिट एंड रन कानून के विरोध में वाहन चालक सड़क पर उतरे। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दूसरे दिन भी इस हड़ताल का असर पूरे प्रदेश में देखने को मिला है।
दो और तीन जनवरी को भी जारी रहेगी हड़ताल _
जहां एक ओर देहरादून मोटर्स ओनर्स यूनियन ने हड़ताल का ऐलान किया है और टैक्सी चालकों ने भी इस हड़ताल को समर्थन दिया है। तो वहीं राजधानी देहरादून और तीर्थ नगरी ऋषिकेश में इस हड़ताल का असर साफ देखा गया। बता दें कि हड़ताल दो और तीन जनवरी को भी जारी रहेगी।
स्टेशन पर लोग परेशान, दिनभर करते रहे इंतजार _
हड़ताल के कारण सोमवार को प्रदेशभर में लोग परेशान रहे। स्टेशनों पर लोग वाहनों का इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें ना तो बसें मिली और ना ही टैक्सी मिल पाई। जिस कारण लोग अपने गतंव्य तक नहीं पहुंचा पाए। न्यू ईयर मनाने के लिए पहाड़ों पर आए पर्यटकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News