ऋषिकेश- विख्यात फोटोग्राफर राकेश सहाय की स्मृति में लगाई गई फोटो प्रदर्शनी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ विख्यात फोटोग्राफर राकेश सहाय की स्मृति में त्रिवेणी घाट ऋषिकेश पर उत्तराखंड के चुनिंदा फोटोग्राफरों की फोटोग्राफी प्रदर्शनी लगाई गई। त्रिवेणी घाट पर आयोजित फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुमकंडवाल,टीएचडीसी के निदेशक कार्मिक शैलेंद्र सिंह अपर महा प्रबंधक कार्मिक डॉ. एएन त्रिपाठी, विजय खरोला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। फोटो प्रदर्शनी में एक दर्जन से अधिक प्रतिभाग करने वाले फोटोग्राफरों को अतिथियों ने सम्मानित भी किया। इस अवसर पर नए वर्ष के कैलेंडर का विमोचन भी किया गया।
उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि त्रिवेणी घाट पर आयोजित आज फोटोग्राफरों का संपूर्ण उत्तराखंड सहित विश्व के प्रमुख स्थानों की सुंदर और ऐतिहासिक लगाई गई फोटो प्रदर्शनी ने ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट को एक स्थान उपलब्ध करवाए जाने का कार्य किया है। इसका लाभ यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों को मिलेगा। इस अवसर टीएचडीसी के निदेशक कार्मिक शैलेंद्र सिंह ने कहा कि जिसको कोई देख नहीं सकता वह फोटो के माध्यम से बोल और देख सकता है। इस अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ फोटोग्राफर जेपी मेहता, राहुल तलवार, कंचन रामगढ़, सुरेश डोभाल, कृष्णा रावत डोभाल इसके अलावा प्रमोद उनियाल, कृष्ण कुमार उप्रेती, चंद्रवीर पोखरियाल भी उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News