ऋषिकेश- भाजपा पार्षद के देवर की गोली मारकर हत्या, दफ्तर में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग

त्रिवेणी न्यूज 24
रुड़की _ रुड़की में पनियाला रोड पर एसआर पेट्रोल पंप के मालिक जोगेंद्र की देर रात तीन बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर हत्या कर दी। बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। कारोबारी की हत्या से पुलिस प्रशासन समेत शहर में हड़कंप मच गया है।
सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जरुरी साक्ष्य जुटाए।
जानकारी मिली है कि मृतक जोगेंद्र की भाभी गीता चौधरी भाजपा पार्षद हैं।
मामला गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला रोड का है। जहा भाजपा पार्षद पति के भाई जोगेंद्र (40) का पनियाला रोड पर एसआर पेट्रोल पंप है, जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे। पनियाला रोड पर घर में ही उनका ऑफिस है। बुधवार की रात करीब 9:30 बजे वह अपने घर में बने ऑफिस में बैठे थे। तभी चाहरदीवारी फांदकर तीन युवक अंदर आए और ताबड़तोड़ फायरिंग की।
बदमाशों ने एक गोली उनके सिर पर मारी और तीनों दीवार कूदकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर परिजन वहां पर पहुंचे तो जोगेंद्र खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। वारदात के समय जोगेंद्र का बेटा और भतीजा आसपास ही खड़े थे। भतीजे की एक अंगुली में छर्रा भी लगा है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। साथ ही उन्हें सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल, एसपी देहात एसके सिंह और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।एसएसपी ने बताया कि मृतक को पांच गोलियां लगी हैं। घटनास्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। गंभीरता से मामले की जांच की जा रही है। कारोबारी की हत्या से सनसनी फैली हुई है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News