ऋषिकेश- कोरोना वायरस का वैरिएंट JN.1, ने दिल्ली में दी दस्तक, देश भर में 110 मामले

त्रिवेणी न्यूज 24
नई दिल्ली _ देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच कोविड 19 ने दिल्ली में भी दस्तक दे दी है। राजधानी में बुधवार (27 दिसंबर) को जेएन.1 का पहला मामला सामने आया है। दिल्ली में कोविड 19 के सब-वैरिएंट जेएन.1 का पहला मामला सामने आया है। जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए 3 नमूनों में से एक जेएन.1 और दो नमूनों में ओमीक्रॉन वैरिएंट मिला है।
इसके साथ देशभर में जेएन.1 वैरिएंट के मामलों की संख्या 110 हो गई है। दिल्ली से पहले 8 राज्यों में JN.1 के मामले पहले सामने आ चुके हैं। इन राज्यों में गुजरात, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र,केरल, राजस्थान, तमिलनाडु और तेलंगाना शामिल हैं। JN.1 वैरिएंट के सबसे ज्यादा 36 केस गुजरात से सामने आए हैं। जबकि कर्नाटक में इसके 34 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। नए वैरिएंट से प्रभावित ज्यादातर मरिजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
कोरोना के 529 नए मामले दर्ज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के मुताबिक बुधवार (27 दिसंबर) को भारत में कोरोना के 529 नए मामले सामने आए। इसके साथ कुल एक्टिव मामलों की संख्या 4093 हो गई है। इसके अलावा वायरस से 3 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 2 लोग कर्नाटक के और एक गुजरात का शख्स शामिल हैं।
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वी के पॉल ने कहा था कि नए वैरिएंट की बारीकी से जांच की जा रही है। इस दौरान उन्होंने राज्यों को टेस्टिंग बढ़ाने और अपनी सर्विलांस सिस्टम को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि संक्रमित लोगों में से 92 प्रतिशत लोगों का इलाज घर पर ही किया जा रहा है।

%d bloggers like this:
Breaking News