ऋषिकेश- शिक्षण संस्थानों में 26 दिसम्बर को मनाया जायेगा वीर बाल दिवस

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ शिक्षण संस्थानों में 26 दिसम्बर वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जायेगा, जिसमें छात्रों को गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की वीरता एवं बलिदान की जानकारी दी जायेगी। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश जारी कर दिये गये हैं। विद्यालयी एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 26 दिसम्बर को प्रदेश के समस्त राजकीय विद्यालयों एवं कॉलेजों में वीर बाल दिवस मनाया जायेगा, जिसमें छात्र-छात्राओं को सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह की वीरता एवं बलिदान के बारे में जानकारी दी जायेगी। इसके अलावा शिक्षण संस्थानों में क्विज एवं भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा। इस संबंध में विभागीय उच्चाधिकारियों को दिशा-निर्देश दे दिये गये हैं। विभाग की कोशिश है कि इस प्रकार के क्रिया-कलापों में शतप्रतिशत छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाय ताकि देश की युवा पीढ़ी को भी हमारे शहीदों एवं वीर बलिदानियों के बारे में जानकारी के साथ ही प्रेरणा भी मिले।

%d bloggers like this:
Breaking News