ऋषिकेश- एसएसपी ने दिए 21थाना प्रभारियों समेत कई अधिकारियों के वेतन रोकने के आदेश
त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- एसएसपी ने कार्यवाही करते हुए कई अधिकारियों के वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं। बता दें कि FMS पोर्टल के अंतर्गत सभी अधिकारी/कर्मचारियों के एसीआर ऑनलाइन किए जाने के आदेश एसएसपी जारी किए गये थे। आदेशों के बावजूद भी थाना प्रभारियों/ शाखा प्रभारियों द्वारा निर्धारित समयावधि में एसीआर ऑनलाइन ना करते हुए लापरवाही बरती। पोर्टल के अन्तर्गत सभी अधिकारियो/कर्मचारियों के वार्षिक मन्तव्य आनलाइन किये जाने के लिए देहरादून एसएसपी द्वारा सभी अधिकारियों/थाना प्रभारियो/शाखा प्रभारियो को निर्देशित किया गया था लेकिश दिये गये निर्देशों के बावजूद भी थानों/पुलिस लाइन/शाखा प्रभारियो द्वारा निर्धारित समयावधी में अपने अधीनस्थ नियुक्त कर्मचारियो का एसीआर आनलाइन नहीं किया गया। जिस पर देहरादून एसएसपी द्वारा 21 थाना प्रभारियों/प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन/04 यातायात निरीक्षकों/प्रभारी निरीक्षक सीपीयू/अग्निशमन अधिकारी देहरादून/निरीक्षक अभिसूचना देहरादून का आदेशो की अवहेलना करने पर तत्काल प्रभाव से वेतन रोकने के आदेश जारी किये गये हैं।
