ऋषिकेश- मजदूरों को एक-एक लाख के चेक देकर चिनूक विमान से एम्स पहुंचाया गया
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ सिल्कयारा सुरंग से 17 दिन बाद सफलतापूर्वक श्रमिक बाहर निकले गए मजदूरों को सीएम धामी ने एक लाख रुपए की राहत राशि दी है। इतना ही नहीं इन मजदूरों को विमान से एम्स लाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचे, जहां सुरंग के निकाले गए 41 मजदूरों को रखा गया था। सीएम ने मजदूरों को एक-एक लाख के चेक दिए। इसके बाद सीएम धामी यहां से लौट गए। उन्होंने कहा कि अब एम्स ऋषिकेश में मजदूरों की सघन जांच होगी इसके बाद उन्हें उनके घर भेजा जाएगा। भारतीय वायु सेवा के चिनूक विमान से सभी श्रमिक जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। वहीं उनके परिजनों को एंबुलेंस से भेजा गया। इन सभी को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में लाये जाने को लेकर अलर्ट जारी हो गया है। एम्स ही नहीं बल्कि पुलिस और स्थानिय प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। परिसर के भीतर सरगर्मी बढ़ गई है।
श्रमिकों को लेकर एम्स पहुंचा चिनूक हेलीकॉप्टर _
उत्तरकाशी टनल हादसे मे रेस्क्यु किए गये 41 श्रमिकों का चिनूक हैलीकॉप्टर कुछ देर पहले एम्स ऋषिकेश पहुंच चुका है। बता दे कि एम्स पहले से ही श्रमिकों के इलाज़ के लिए पूरी तरह एलर्ट है। एम्स अस्पताल प्रशासन के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नरेन्द्र कुमार ने बताया कि ट्रॉमा सेन्टर के डिजास्टर वार्ड सहित अस्पताल के अन्य एरिया में सभी श्रमिकों के लिए 41 बेडों की पर्याप्त व्यवस्था रखी गई है। आपात स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों की 4 टीमें गठित कर उन्हें अलर्ट मोड पर रखा गया है। इन टीमों में ट्रॉमा सर्जन, एनेस्थिसिया, मनोरोग और जनरल मेडिसिन विभाग के चिकित्सक शामिल हैं।
