ऋषिकेश- एमडीडीए के सहायक अभियंता द्वारा बदसूलकी करने पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया घेराव
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- एमडीडीए सहायक अभियंता के द्वारा बदसूलकी करने पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने कार्यलय पहुंचकर अधिकारी का घेराव किया। एमडीडीए के सहायक अभियंता के द्वारा भाजपा के पदाधिकारी का पहले फोन ना उठाना और फोन उठाकर अभद्रता करने के मामले से भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहायक अभियंता सुरजीत रावत का घेराव कर आक्रोश जाहिर किया और खूब खरी खोटी सुनाई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एमडीडीए के अधिकारी रुपए लेकर अवैध रूप से व्यवसायिक निर्माण करवा रहें है। जिससे जीरो टॉलरेंस की भाजपा सरकार बदनाम हो रही है। वहीं कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि छुट्टी के दिन एमडीडीए के आधिकारी लोगों के घर जा कर अवैध वसूली का दबाव बनाने का प्रयास भी कर रहे है, जिसको लेकर वह काफी आक्रोश में है।
