ऋषिकेश- मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल व मंत्री सुबोध उनियाल ने हरी झंडी दिखाकर किया एक्रो फेस्टिवल का शुभारंभ

त्रिवेणी न्यूज 24
टिहरी _ हैरतअंगेज कलाबाजियों के साथ ही चार दिवसीय टिहरी एक्रो फेस्टिवल का शानदार आगाज हो गया है। 25 देशों सहित भारत के 177 पायलटों ने प्रतापनगर से अलग-अलग टेकऑफ कर टिहरी झील किनारे कोटी कालोनी में सफल लैंडिंग की। चार दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगितात्मक इवेंट में समापन अवसर पर परिणाम घोषित कर विजेताओं को प्रमाणपत्र, ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। पैराग्लाइडिंग की यह टिहरी झील में अब तक की सबसे बड़ी प्रतियोगिता हैं। पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित टिहरी एक्रो फेस्टिवल का वित्त एवं जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, वन मंत्री सुबोध उनियाल ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। प्रभारी मंत्री अग्रवाल ने कहा कि टिहरी झील रोजगार का नया गंतव्य बनने की राह पर है। एक्रो फेस्टिवल से यहां की नई पहचान बनेगी। जल्द ही यह क्षेत्र देश-दुनिया की मानचित्र पर वाटर स्पोर्ट्स, एडवेंचर और पैराग्लाइडिंग की साइट बनकर उभरेगा। कहा कि पर्यटन विभाग ने 43 स्थानीय लोगों को पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण दिया है। जल्द ही पी1, पी2, पी3 और पी4 लेवल की प्रशिक्षण कोटी में कराए जाएंगे। वहीं वन मंत्री उनियाल ने कहा कि टिहरी सहित उत्तराखंड की आर्थिकी को मजबूत करने में टिहरी झील अग्रणी भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि टिहरी झील साहसिक खेलों का हब बनेगा। देश-दुनिया के सैलानी लगातार यहां पहुंच रहे हैं। पर्यटन विभाग को चाहिए कि इस तरह के इवेंट लगातार कराएं, इसमें ब्रेक नहीं लगना चाहिए। स्थानीय बच्चे भी पैराग्लाइडिंग के क्षेत्र में करियर बनाएं।
यूटीडीबी के एसीईओ अश्विनी पुंडीर, जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि 1400 मीटर की ऊंचाई से पैराग्लाइडिंग का यह तुर्की के बाद दूसरे सबसे ऊंचा ट्रैक है। पांच दिवसीय महोत्सव में देश-विदेशी के जाने माने पायलट के द्वारा पैराग्लाइडिंग की रोमांचकारी एक्रोबैटिक कलाबाजी का प्रदर्शन करेंगे। प्रभारी डीएम/सीडीओ मनीष कुमार ने बताया कि शाम को ख्याति प्राप्त कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, ब्लॉक प्रमुख शिवानी पुंडीर, डीडी बेलवाल, सभासद विजय कठैत, पवन शाह, खेम सिंह चौहान, तौफिक अहमद, एएसपी जेआर जोशी, एसडीएम डीएस नेगी, संदीप कुमार, सीओ ओशीन जोशी, युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, ईई जल संस्थान प्रशांत भारद्वाज, लोनिवि योगेश कुमार, उत्तराखंड पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के सीईओ तानाजी ताकवे, बलवंत सिंह कपकोटी, जीएमवीएन के क्षेत्रीय प्रबंधक वीरेंद्र सिंह गुंसाई आदि मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News