ऋषिकेश- तीर्थ नगरी ऋषिकेश के ओशो रतूड़ी ने पावर लिफ्टिंग में बनाया रिकॉर्ड

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ एमेच्योर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित इंडियन कप डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में ऋषिकेश के 15 वर्षीय पावर लिफ्टर स्वर्णिम ओशो रतूड़ी ने रिकॉर्ड बनाया। हालांकि तकनीकि कारणों से उन्हें रजत पदक ही मिला।
रविवार को रेसकार्स स्थित टाउनहाल में एमेच्योर पावर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा इंडियन कप डेडलिफ्ट चैंपियनशिप संपन्न हुई। प्रतियोगिता में देशभर के करीब 300 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता की सब जूनियर कैटेगिरी के 67.5 किलो भार वर्ग में ऋषिकेश निवासी स्वर्णिम ओशो रतूड़ी ने डेडलिफ्ट में 170 किलो वजन उठाकर रिकॉर्ड क़ायम किया।
हालांकि कुछ तकनीकि कारणों से उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। बावजूद इसके उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से खेलप्रेमियों का दिल जीत लिया।
पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव और स्वर्णिम ओशो रतूड़ी के कोच अर्जुन गुलाटी ने बताया कि इस सफलता के चलते उनका चयन दुबई में होने वाली अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हो गया है। इस मौके पर डॉ. आचार्य सुशांत राज, रोटरी क्लब देहरादून के अध्यक्ष डॉ. तरुण भाटिया ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News