ऋषिकेश- भ्रष्टाचार के मामले में फरार पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
पौड़ी – भ्रष्टाचार के मामले में फरार चल रहे जनपद पौड़ी के पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेल पहुंचा दिया है। एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि वर्ष 2022 में वादी आशुतोष नेगी ने पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी और विद्यालय पटल सहायक के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल पहुंच चुकी है। जबकि दो आरोपी मामले में फरार चल रहे थे। जिन्हें पुलिस ने अब गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों का नाम हरे राम यादव और मदन सिंह रावत है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News