ऋषिकेश- महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने की सांगठनिक 10 इकाई मण्डलम की घोषणा
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेष _ कांग्रेस महानगर के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष करन महारा एवं जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल की संस्तुति पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह ने सांगठनिक 10 इकाई मण्डलम की घोषणा की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह एडवोकेट ने कहा कि ऋषिकेश महानगर अंतर्गत 10 मंडलम इकाई अध्यक्षों की घोषणा की गई। जिसमें त्रिवेणी मण्डलम अध्यक्ष राजेश शाह, झण्डा मण्डलम अध्यक्ष कमल बनर्जी, इंदिरा मण्डलम अध्यक्ष रविन्द्र भारद्वाज, नेहरु मण्डलम अध्यक्ष, सुमित त्यागी, सुभाष मण्डलम अध्यक्ष मुकेश जाटव, शास्त्री मण्डलम अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, भरत मण्डलम अध्यक्ष निर्मला कुमाई, शिवाजी मण्डलम अध्यक्ष अशीष रतूड़ी, मालवीय मण्डलम अध्यक्ष ममता रमोला, मीरा मण्डलम अध्यक्ष सचवीर भण्डारी अध्यक्ष मनोनित किए गए हैं। आशा है कि यह सभी अपने दायित्व को निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे व राहुल गांधी की भावना तथा कांग्रेस की विचारधारा के अनुरूप पार्टी की नीतियों को जन–जन तक पहुंचाने का काम करेंगे, और प्रदेश अध्यक्ष करन महारा के हाथों को मजबूत करते हुए संगठन हित में कार्य करते रहेंगे।
