ऋषिकेश- लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि ने किया नेत्रदान का तीसरा शतक पूरा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि नेत्रदान का तीसरा शतक पूरा कर 302 व्यक्तियों के नेत्रदान करा चुका है। लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के चार्टर अध्यक्ष व नेत्र दान कार्यकर्ता गोपाल नारंग ने बताया कि गत सप्ताह आशुतोष नगर निवासी रतन सिंह भंडारी, गंगानगर निवासी सरला सुनेजा, एवं वीरभद्र मार्ग निवासी अमर ज्योति गुप्ता का निधन हो गया था, नेत्रदान में उनके सहयोगी अनिल कक्कड़ की सूचना पर नारंग एम्स हॉस्पिटल की नेत्रदान की रेस्क्यू टीम के साथ उनके निवास पर पहुंचे जहां टीम ने तीनों के कार्निया सुरक्षित प्राप्त कर लिये। नारंग ने बताया की टीम का पहला लक्ष्य 100 नेत्रदान का था,जिसे पूरा करके 200 नेत्रदान का किया, तत्पश्चात 300 का लक्ष्य पूरा करके 400 कर दिया है ।

उनका कहना है कि इस अभियान में काफी परेशानियां है, नेत्रदान का फॉर्म भरने वाले चले जाते हैं ,और उनके परिजन मृत्यु की सूचना तक नहीं देते और यदि सूचित करते भी हैं तो समय निकल जाने के बाद।समाज को झिझक छोड़कर जागरूक होना पड़ेगा। नेत्रदान से बड़ा कोई दान धरती पर नहीं है। श्री नारंग ने बताया कि अब लोग देहदान भी करना चाह रहे हैं और वह 10 व्यक्तियों से औपचारिकता पूरी कर दो व्यक्तियों की देह भी हिमालयन हॉस्पिटल को सौंप चुके हैं।

%d bloggers like this:
Breaking News