ऋषिकेश- पूर्व मुख्यमंत्री स्व० नारायण दत्त तिवारी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्व० नारायण दत्त तिवारी की जयंती एवं पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह व पूर्व विधायक प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठतम नेता स्वo एन.डी. तिवारी द्वारा देश व प्रदेश के विकास में उनका अहम योगदान रहा व उनके द्वारा उत्तराखंड में चोहमुखी विकास की नीव रखी गई थी आज भी उन योजनाओं पर कार्य हो रहें हैं। एन.डी, तिवारी जैसे विकास पुरुष को उत्तराखण्ड व देश कभी नहीं भूलेगा। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य शेर सिंह रावत, समाज सेवी राजेंद्र पंत, एडवोकेट पंचम सिंह मिया, नरेंद्र रागंड, कपिल शर्मा, धीरज डोभाल, संजय नेगी, जगदीश थपलियाल, मनीष मिश्रा, आनंद केंतुरा, विक्रम सेडगी, दिग्विजय सिंह, अभिनव मलिक, ऋषभ राणा, सुनील आदि मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News