ऋषिकेश- शनिवार को नरेंद्र नगर में गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक
त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ उत्तराखंड के टिहरी नरेंद्र नगर में गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की तैयारियां जोरों शोर पर है। सात अक्टूबर को गृह मंत्री शाह उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। वह टिहरी में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इससे पहले देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह सबसे पहले पुलिस विभाग के कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। मिली जानकारी के अनुसार टिहरी जिले के नरेंद्र नगर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक बुलाई गई है। बैठक की अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों को बैठक का न्योता दिया गया है। चारों राज्यों के मुख्यमंत्री 18 नए एजेंडों पर चर्चा और 18 पुराने एजेंडों की समीक्षा करेंगे। बताया जा रहा है कि बैठक के लिए शासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।7 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह का हेलीकॉप्टर देहरादून में उतरेगा। पुलिस विभाग के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अमित शाह का काफिला नरेंद्र नगर रवाना होगा। बताया गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
