ऋषिकेश- गृहमंत्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,कई मुद्दों पर हुई वार्ता
त्रिवेणी न्यूज 24
दिल्ली _ उत्तराखंड में 9 और 10 दिसंबर को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जाना है। इसके लिए सीएम धामी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए रोड शो कर रहे है। उत्तराखंड सरकार द्वारा निवेशकों से मुलाकात की जा रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने गृह मंत्री से कई मुद्दों पर बात की साथ ही उन्होंने उत्तराखंड आने का न्यौता भी दिया। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री से उत्तराखंड में दिसंबर माह में आयोजित हो रहे ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मेलन, जोशीमठ आपदा सहित राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। साथ ही सीएम ने गृह मंत्री को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और नवंबर में आपदा प्रबंधन पर आयोजित होने वाले छठे वैश्विक सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया। वहीं सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए कहा कि ‘केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से आज भेंट कर उनसे मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। साथ ही उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए की गई तैयारियों और जोशीमठ में जारी राहत कार्यों समेत मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक के बारे में चर्चा की गई’।
