ऋषिकेश- टिहरी पुलिस ने सरस मेले में लगाया गया स्टॉल
त्रिवेणी न्यूज 24
मुनिकीरेती _ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल नवनीत सिंह भुल्लर के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी व क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर के निर्देशन में जनपद टिहरी पुलिस द्वारा सरस मेला मुनिकीरेती में साइबर अपराधों व गौरा शक्ति एप से संबंधित जानकारी का स्टॉल लगाया गया। मंत्री सुबोध उनियाल तथा मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा स्टॉल का भ्रमण कर सायबर अपराधों व गौरा शक्ति एप्प की जानकारी प्राप्त की। जनपद पुलिस के इस कार्यों को सराहा गया तथा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
