ऋषिकेश- नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट ने राजकीय चिकित्सालय में सेव कर रही विद्या खंडूरी को किया सम्मानित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट ने राजकीय चिकित्सालय में सेवा कर रही विद्या खंडूरी को सम्मानित किया।
विद्या खंडूरी राजकीय चिकित्सालय में आने वाले निर्धन मरीजों की सहयता किया करती है। जो असहाय लोग गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं उनकी भी काफी देखभाल करती हैं। उनके इलाज में अपना सहयोग और योगदान देती हैं।
कुछ दिन पहले भी ऐसी कोई लावारिस व्यक्ति राजकीय चिकित्सालय के आगे पड़ा हुआ था। लोग वहां से गुजर रहे थे सब ने अनदेखी कर दी और इनके संज्ञान में आते ही इन्होंने तुरंत उस आदमी को एडमिट करवाया और उसका इलाज चालू करवा कर उसकी देखभाल की। इनकी इस मानवता को देखते हुए ट्रस्ट ने इनको सम्मानित किया।
इस दोरान ट्रस्ट संस्थापक नीरजा गोयल, सह संस्थापक नुपुर गोयल,अध्यापिका शिखा पाल,सिलाई सीख रही प्रेम प्यारी उपस्थित रहीं।

%d bloggers like this:
Breaking News