ऋषिकेश- मधुबन आश्रम में हर्षोलास के साथ मनाया गया श्री राधा अष्टमी
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ मधुबन आश्रम में आज श्री राधा अष्टमी का महोत्सव बड़े हर्षोलास से मनाया गया। सुबह मंगला आरती में श्री राधा रानी के चरण दर्शन के साथ आरंभ हुआ यह कार्यक्रम दिन में साधु भंडारा किया गया। इसमें ऋषिकेश के विभिन्न महात्माओं ने प्रसाद ग्रहण किया संध्या में श्री राधा और कृष्णा जी का महाअभिषेक हुआ। इसके साथ ही प्रवचन कीर्तन आरती का कार्यक्रम चला। इसमें बहुत संख्या में ऋषिकेश और मुनिकीती और बाहर से आए लोगों ने के दर्शन करके पुण्य का लाभ कमाया। इस अवसर पर मधुवन आश्रम के अध्यक्ष परमानंद दास ने कहा की राधा रानी की कृपा प्राप्त होने से भगवान श्री कृष्णा बहुत प्रसन्न होते हैं। और हमारा जीवन सार्थक होता है शाम को 7:00 बजे से 9:00 बजे तक राधा रानी के चरण दर्शन सबको कराए गए जो साल में सिर्फ एक बार होते हैं। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवीन अग्रवाल, सुदामा सिंगल, नितिन गुप्ता, मानव जोहर, विकास खुराना, निखिल कपूर, संजय अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल , गोपाल अग्रवाल, पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता, रास बिहारी दास, हरीश धींगरा, कमल सिंह राणा आदि उपस्थित थे।
