ऋषिकेश- प्रदेश में आयुष्मान सेवा पखवाड़ा शुरुआत, निशुल्क जांच व आभा आईडी बनाने का मिलेगा लाभ

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म उत्सव पर प्रदेश में आयुष्मान सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की गई है। जिसकी जानकारी प्रेदश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा दी गई। जिसके अंतर्गत प्रदेश भर में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नि:शुल्क जांच की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया गया कि आयुष्मान सेवा पखवाड़ा प्रदेश भर में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा। पखवाड़े के दौरान में प्रदेश के चिकित्सा इकाइयों में गैर संचारी रोग जैसे हाइपरटेंशन, डायबिटीज, स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, टी.बी. की निशुल्क जांच आदि की जाएगी।
साथ ही परिवार के पात्र सदस्य आयुष्मान कार्ड एवं आभा आईडी भी बनायी जा रही है। पखवाड़े के दौरान प्रत्येक विधानसभा में 10 रक्तदान शिवरों का आयोजन भी किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि 18 वर्ष की आयु से अधिक व्यक्ति स्वयं को ई रक्तकोष में पंजीकृत कर 2लाख लोगों के पंजीकरण के टारगेट को सफल बनाये। अंगदान जैसे पुण्य कार्य को बढ़ावा देने एवं जरूरतमंदों की मदद हेतु डोनेटर्स ऑर्गन डोनेशन पंजीकरण में पंजीकृत किये जाने के कार्य को भी किया जाएगा। 17 सितम्बर से उत्तराखंड में शुरू इस पखवाड़े में प्रथम दिवस पर 107 शिवरों का आयोजन किया जा चूका है जिसके अंतर्गत 4739 डोनर पंजीकृत हो गए हैं।जिसमे से लगभग पहले ही दिन कुल 1767 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया है।

%d bloggers like this:
Breaking News