ऋषिकेश- मरणोपरांत पुत्र ने कराया अपनी माता का नेत्रदान महादान

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ आशा माथुर के आक्समिक निधन के बाद उनके पुत्र गौरव माथुर ने अपनी माता की आंखों का नेत्रदान महादान कराया। लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के चार्टर अध्यक्ष लायन गोपाल नारंग ने बताया कि आशा माथुर का आक्समिक निधन हो गया था। परिवार के सदस्य डां सोनम सक्सेना व चारु कोठारी ने उनके पुत्र गौरव माथुर से नेत्र दान की सहमति लेकर अनिल कक्कड़ को सूचित किया। कक्कड़ की सुचना पर एम्स हॉस्पिटल की नेत्रदान की रेस्क्यू टीम उनके निवास पर पहुंची, जहां टीम ने दोनों कार्निया सुरक्षित प्राप्त कर लिए। नेत्रदान महादान प्रमुख रामशरण चावला के अनुसार मिशन का यह 292वां सफल प्रयास है जो अविरल चलता रहेगा।

%d bloggers like this:
Breaking News