ऋषिकेश- इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 कार्यक्रम के तहत नगर पालिका मुनिकीरकेती ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 कार्यक्रम के तहत नगर पालिका मुनिकीरकेती की और से स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसके बाद खाराश्रोत नदी में वृहद स्तर परस्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें 400 किलोग्राम लीगेसी वेस्ट एकत्र किया गया। बता दें कि आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय, भारतसरकार, शहरी विकास मंत्रालय उत्तराखंड के निर्देश व पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी,अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह के आदेशानुसार नगर पालिका परिषदमुनिकीरेती-ढालवाला में आईएसएल 2.0 कार्यक्रम मनाया जा रहा है। स्वास्थ्य एवंसफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट के नेतृत्व में ढालवाला स्थित प्राथमिक विद्यालय एवंमार्निंग स्टॉर स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें वेस्टवारियर्स ने कचरे को कम करने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर अंकुश लगाने केबारे में जानकारी दी। इस दौरान सोर्स सेग्रीगेशन एवं प्लास्टिक बैन विषय पर क्विजप्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विजेता छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य एवंसफाई निरीक्षक ने स्टील की पानी की बोतलें देकर पुरस्कृत किया। इसके बाद स्वास्थ्य एवंसफाई निरीक्षक के नेतृत्व में पालिकाकर्मी, सफाई सुपरवाइजर, पर्यावरण मित्र, एनसीसीकैडेट्स, वेस्ट वारियर्स, कार्यदायी संस्था जेबीबी टेक्नोक्रेट के कर्मी एवं संस्कारसृजन केंद्र शीशम झाड़ी के छात्र-छात्राएं खाराश्रोत नदी में एकत्र हुए औरवृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान 400 किलोग्राम लीगेसी वेस्ट एकत्र कियागया।मौके पर सभासद सुभाष चौहान, सभासद प्रतिनिधिराजेंद्र थलवाल, जितेंद्र सिंह सजवाण, सुपरवाइजर महिपाल, राजू, वेस्ट वारियर्सराहुल, प्रज्जवल, भरत मंदिर इंटर कॉलेज के एनसीसी सीनियर कमांडर अभय कुकरेती,जेबीबी टेक्नोक्रेट के सुपरवाइजर जतन, अनुज आदि मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News