ऋषिकेश- रोटरी क्लब व इनर व्हील क्लब ने शिक्षकों व खिलाड़ियों को किया सम्मानित
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ रोटरी क्लब ऋषिकेश और इनर व्हील क्लब के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह संस्कार सृजन स्कूल ढालवाला में आयोजित किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय अग्रवाल और इनर व्हील क्लब की अध्यक्षा सीमा अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया । संस्कार सृजन की शिक्षिका लवली जैन एवं स्कूली विद्यार्थियों की टीम के द्वारा राम स्तुति प्रस्तुत की गई। रोटरी क्लब और इनर व्हील क्लब के सभी पदाधिकारियों एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मिलित सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं तथा खिलाड़ियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
रोटरी क्लब ऋषिकेश के सचिव संजय शर्मा ने सभी खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों व शिक्षकों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना प्रेषित करते हुए रोटरी क्लब के कार्यों के बारे में सबको अवगत कराया और कहा कि रोटरी क्लब में सेवा और सद्भाव से कम करने वाले पूरे विश्व में लगभग 13 लाख से अधिक लोग समाज हित में अपनी सेवाएं निस्वार्थ भाव से दे रहे हैं। यहां हमारे लिए बड़े घर का विषय है कि हम भी इस संगठन से जुड़े हुए हैं। वहीं इनर व्हील क्लब अध्यक्ष सीमा अग्रवाल ने रोटरी क्लब का धन्यवाद देते हुए कहा कि इनर व्हील क्लब सेवा और समझ पैदा करने वाला एक अंतरराष्ट्रीय महिला संगठन है जो कि 100 से अधिक देशों में अपना कार्य क्षेत्रों का विस्तार कर चुका है जिसमें लगभग एक लाख से अधिक महिलाएं इस क्षेत्र में जुड़कर समाज हित में अपनी सेवाएं दे रही है, आज इस मौके पर सभी प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए हमें गौरवान्वित महसूस हो रहा है हम आप सबके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। कार्यक्रम संयोजक के रूप में दिनेश पैन्यूली ने मंच संचालन करके सभी मंचासीन आगंतुकों व खिलाड़ियों व शिक्षकों का आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब ऋषिकेश से लक्ष्मण सिंह चौहान, असिस्टेंट गवर्नर रोटरी क्लब नितिन गुप्ता, जोनल ट्रेनर सलोनी गोयल, गौरव अग्रवाल, आरती शर्मा, रविंद्र अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल विशाल तयाल प्रीति पोखरियाल, मनीषा, ममता अग्रवाल, सोहन वीर राणा, चन्दन सैनी आदि की गरिमामई उपस्थिति मौजूद रहीं।
