ऋषिकेश- अपर गंगानगर क्षेत्र में महिला से चेन झपट कर बदमाश फरार
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ अपर गंगानगर क्षेत्र में एक महिला से चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई है। महिला बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौट रही थी। घटना के बाद क्षेत्र में लोग दहशत में हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह अपर गंगानगर निवासी आशा चौहान पत्नी समर बहादुर बच्चों को आरपीएस स्कूल छोड़कर पैदल घर वापस लौट रही थी। बताया जा रहा है कि इस बीच घर के करीब एक बदमाश महिला की चेन झपट ली। अचानक हुई घटना पर महिला शोर मचाती इससे पहले बदमाश मौके से फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों में एक संदिग्ध युवक क्षेत्र में नजर आया है। पूर्व सभासद बृजपाल सिंह राणा ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। एसएसआई डीपी काला के मुताबिक वारदात की जांच की जा रही है। महिला ने सोने की चेन करीब दो तोले की बताई है।
