ऋषिकेश- जन-सुनवाई में आई शिकायतों को गंभीरता से लें अधिकारी- जिलाधिकारी
त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में 86 शिकायतें दर्ज हुई। जिसमें भूमि विवाद के अलावा आपसी विवाद, पारिवारिक वृद्धजनों के प्रकरणों समेत एमडीडीए, नगर निगम, लोनिवि, शिक्षा, सिंचाई, श्रम विभाग, वन, परिवहन आदि विभागों से सम्बन्धित शिकायतें शामिल थी।
सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान डीएम सोनिका ने सभी एसडीएम को आधार अपडेशन कार्यों के निस्तारण और अपने-अपने लॉगिन को नियमित रूप से देखने के निर्देश दिए। भूमि से संबंधी शिकायतों पर मौका मुआवना करने और जांच रिपोर्ट देने के साथ भूमि फ्राड की शिकायतों पर प्राथमिकी दर्ज करने के भी निर्देश दिए। विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शिकायतकर्ता से भी दूरभाष पर वार्ता करें और शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चत करें। उपजिलाधिकारियों को वृद्धजनों की भरण पोषण आदि की श्कियतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए निस्तारण करें। साथ ही जनसामान्य की शिकायतों के निस्तारण की भी नियमित समीक्षा करें। उन्होंने होरावाला में अतिक्रमण चिह्नित होने के उपरान्त भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई न किए जाने पर तहसीलदार विकासनगर को आज ही अतिक्रमण हटाने और वस्तुस्थिति से अवगत कराने को कहा। ऋषिकेश में भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त मकान का मुआवजा न मिलने की शिकायत पर एसडीएम को दूरभाष पर निर्देश दिए। बताया कि मुआवजा राशि चेक सम्बन्धित को आज उपलब्ध करा दिया जाएगा।
मौके पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, एसडीएम सदर नन्दन कुमार, विशेष भू अध्याप्ति अधिकारी केएस नेगी, एसडीएम डोईवाला अपर्णा ढौंढियाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय जैन, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विद्याधर कापड़ी, अधिशासी अभियंता लोनिवि जितेन्द्र त्रिपाटी, अधिशासी अभियंता विद्युत राकेश कुमार, जिला पंचायती राज अधिकारी विद्याधर सोमनाल, जिलापूर्ति अधिकारी विवेक शाह, जिला प्राबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, तहसीलदार सदर मौ. शादाब समेत एमडीडीए, नगर निगम, सिंचाई, परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
