ऋषिकेश- महानगर कांग्रेस ने की नगर निगम सभागार में चिंतन मंथन बैठक
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से संगठन को मजबूती करने व नगर निकाय चुनाव के लिए चिंतन मंथन बैठक आयोजित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदीयाल ने कहा कि लगातार कांग्रेस विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन को मजबूत कर व आमजन के बीच जाकर नगर निकाय चुनाव के लिए भी आमजन के मुद्दे उठाने का काम कर रही है। लगातार कांग्रेस द्वारा बैठकों के माध्यम व चौपाल के माध्यम से संगठन को मजबूत करने का काम किया जा रहा हैं। वरिष्ठ कांग्रेसजनों से मुलाकात कर उनके अनुभवों का भी किस तरह से आगे संगठन के मजबूती के लिए प्रयोग किया जाए, कांग्रेस बूथ स्तर के माध्यम से मंडल अध्यक्षों के माध्यम से घर-घर तक जाकर कांग्रेस की विचारधारा को पहुंचाने काम करेगी। ताकि आज जो शहर के विकास कार्य रुक गए हैं उन्हें आगामी चुनाव जीत कर आगे बढ़ाया जा सके, और देश में भी आमजन की सरकार राहुल गांधी के नेतृत्व में लाने का काम किया जा सके।
जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि लगातार कांग्रेस पार्टी में द्वारा युवाओं को जोड़ने का काम किया जा रहा हैं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की विचारधारा को कांग्रेस पार्टी का हर एक कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचाने का काम कर रहा है जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी और जनप्रिय नेता राहुल गांधी की विचारधारा से जुड़ने के लिए उत्साहित भी है। और सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे और बूथ स्तर पर अपने बूथ को मजबूत करने का काम करेंगे, और आप वार्डों की मजबूत टीम बनाने का काम करेंगे ताकि आने वाले चुनाव में बूथ स्तर से कांग्रेस को मजबूती मिले और इस भाजपा सरकार ने जो नफरत फैलाने का काम किया है लोगों को बांटने का काम किया है उसे भी हम सबको मिलकर प्यार में बदलना होगा, ताकि देश की एकता बनीं रहें। बैठक में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिंह, एआईसीसी मेंबर जयेंद्र रमोला, मदन मोहन शर्मा, दीप शर्मा, सुधीर राय, प्रदीप जैन, नीलम तिवारी, मनीष शर्मा, विजय पाल रावत, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, पार्षद विजय लक्ष्मी शर्मा, पार्षद भगवान सिंह पंवार, जगत नेगी, ललित मोहन मिश्र, लल्लन राजभर, रवि जैन, बी.एस. पयाल, चंदन पंवार, विक्रम भंडारी, पार्षद शकुंतला शर्मा, सरोज देवराडी, मधु जोशी, कमलेश शर्मा, मालती, त्रिलोकी नाथ तिवारी, परमेश्वर राजभर, राजेश चमोली, हरि राम वर्मा, हरि नेगी मनीष जाटव, ऋषि सिंघल, शैलेन्द्र गुप्ता, विनोद रतूड़ी, प्रवीन गर्ग, विश्वजीत अधिकारी, मधु मिश्रा, अशोक शर्मा, मित्तल हाशमी, विकास खुराना, जतिन जाटव, मुकेश कुमार जाटव, रवि बदन, शैलेंद्र गुप्ता, अंशुल त्यागी, अभिषेक शर्मा , संजय शर्मा, सावित्री देवी, सुधारानी, प्रवीण जाटव अशोक कुमार मौर्य जितेंद्र अमित पाल रोशनी पूजा शर्मा अभिनव सिंह मलिक, ऋषभ राणा, बुरहान अली, इमरान सैफी, गौरव राणा, जितेंद्र पाल पाठी, सनी प्रजापति, अजय दास, ओम सिंह पवार, गौरव कुमार, गौरव यादव, ऊषा भंडारी, राम मूर्ति, राम कुमार बतालिया, विनोद राठौड़ी, जय सिंह राणा, प्रवीण गर्ग, विजेंद्र बिष्ट, ओम प्रसाद, हिमांशु जाटव आदि मौजूद थे।
