ऋषिकेश- स्पर्श गंगा व मां गोधाम सेवा ट्रस्ट ने बांटी आपदा पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ स्पर्श गंगा व मां गोधाम सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में अमेजान और डोनेटकार्ट के सहयोग से 3 गाडियां राहत सामग्री गौतम फार्म हाउस कनखल से 650 आपदा पीड़ित परिवारों तक पहुंचाई गई। कार्य क्रम संयोजक नितिन गौतम ने कहा कि स्पर्श गंगा और मां गोधाम सेवा ट्रस्ट समाज सेवा के कार्यो में अग्रणीय भूमिका निभा रहा है। चाहे कोविड काल हो या कोई भी आपदा के समय सभी स्वयंसेवक युद्धस्तर पर क्षेत्र में जाते हैं। रीता चमोली ने कहा कि मानवता सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। कार्य क्रम प्रभारी सरोज डिमरी ने कहा कि आपदा के समय सभी को एकजुट होकर समाज में कार्य करने चाहिए। मनु रावत विपिन सेमवाल ने बताया कि किट में 5 किलो चावल 5किलो आटा,1किलोअरहर दाल ,1 लीटर रिफाइंड,2किलो सूजी, 1 किलो चीनी, हल्दी पाउडर मिर्च, धनिया पाउडर है और शेल्टर किट में, सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक आवश्यक सामग्री है कुछ सामग्री ऋषिकेश में चन्द्रेश्वर नगर,शीशम झाड़ी में कात्यायनी मंदिर में मीरा नगर, मायाकुंड, मंशा देवी बांटी गई। जिसमें विशेष सहयोग गुरु मिंदर सलुजा, रिना शर्मा, विपिन गीरी, सरोज देवराड़ी, पंकज बलोनी,, नर्मदा सेमवाल, विजेन्द्र मोघा का रहा।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News