ऋषिकेश- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया बागेश्वर उपचुनाव में बड़ी जीत का दावा
त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने यहां पत्रकारों से बात करते हुए जहां एक बार फिर बागेश्वर उपचुनाव में बड़ी जीत का दावा किया। वहीं कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी को अमेठी से चुनाव लड़ने की गलती दोबारा नहीं करनी चाहिए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि बागेश्वर की जनता विकास के लिए भाजपा को वोट करेगी जनता का आशीर्वाद और विश्वास भाजपा के साथ है। इसलिए बागेश्वर चुनाव में हम एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज करने जा रहे हैं। पत्रकारों द्वारा राहुल गांधी के 2024 के चुनाव में फिर अमेठी सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा पर धामी ने कहा कि राहुल गांधी पिछली बार भी अमेठी से चुनाव लड़े थे उसका परिणाम वह देख चुके हैं मैं समझता हूं राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ने की गलती दोबारा नहीं करेंगे। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने अमेठी से चुनाव लड़ने की बात कही थी।
