ऋषिकेश- रामनगर की बेटी ने नासिक मे जीता रजत पदक
त्रिवेणी न्यूज 24
रामनगर _ राष्ट्र स्तरीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 2023-24 नासिक के मीनाताई इंडोर स्टेडियम महाराष्ट्र में 11वी सीनियर नेशनल प्रतियोगिता आयोजित की गयी। यह राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता 12 से 15 अगस्त को नासिक महाराष्ट्र मे संपन्न हुई। पेंचक् सिलाट एसोशिएशन् ऑफ नैनिताल के अध्यक्ष व राज्य टीम के मुख्य कोच राकेश कुमार के अनुसार भारत के सभी राज्यों की टीम और आल इंडिया पुलिस, आई टी बी पी, सी आर पी एफ, सी आई एस एफ, व सीमा सशत्र बल सहित लगभग 900 खिलाडियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।
उत्तराखंड राज्य से 20 खिलाडियों ने इस प्रतियोगिता मे हिस्सा लिया। जिसमे 06 महिला व 14 पुरुष खिलाडी शामिल हुए। कृति गुसाई ने रजत पदक जीतकर देव भूमि उत्तराखंड का नाम रोशन किया। साथ ही ऱीता भंडारी ओर दीपक सिंह ने टॉप 16 खिलाडियों मै जगह बनाकर नैशनल गेम्स मै अपनी जगह सुनाषित की! तीनो खिलाड़ियों का वापस पहुंचने पर सम्मान किया गया और पेंचक् सिलात स्पोर्ट्स एसोशिएशन् के सभी पदाधिकारी ने खिलाडियों को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
