ऋषिकेश- उत्तराखंड में अब सितंबर माह में होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक, जुटेंगे गृहमंत्री शाह सहित कई दिग्गज नेता

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ उत्तराखंड में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक अब सितंबर में होगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। पहले ये बैठक 15 जुलाई को नरेंद्रनगर में एक होटल में होनी थी, लेकिन खराब मौसम के कारण इसे स्थागित कर दिया गया था। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बैठक में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे। इसके साथ ही इन राज्यों के दो-दो मंत्री भी बैठक में शामिल होंगे। इसके साथ ही बैठक में इनके अलावा केंद्र और राज्य सरकार के कई अधिकारी भी शामिल हो सकते है। ये बैठक 15 जुलाई को प्रस्तावित थी। लेकिन खराब मौसम के कारण इसे स्थागित किया गया था। बताया जा रहा है कि अब ये बैठक सितंबर महीने में कराए जाने की संभावना है। फिलहाल अभी तिथि तय नहीं की गई है, लेकिन उत्तराखंड शासन की तैयारियां पूरी हैं। लिहाजा जब भी तिथि तय होगी बैठक की जाएगी। बैठक की तैयारियों के लिए पहले मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने 28 जून को अहम बैठक बुलाई थी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में 17 बिंदुओं के अलावा तैयारियों के बारे में चर्चा की गई थी।

%d bloggers like this:
Breaking News