ऋषिकेश- रामझूला पुल पर खतरे को देखते हुए दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र राम झूला पुल जो कि लगातार भू धसाव के चलते खतरे की जद मे आ गया है। इसके चलते शासन – प्रशासन ने ऐतिहात के तौर पर आज सुबह से पुल पर सिर्फ राहगीरों की आवजाही रखी है, जबकि दुपहिया वाहनों को प्रतिबंध कर दिया है। पुल के दोनों छोर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
उत्तराखंड मे बरसात से पूरे पहाड़ी क्षेत्रों सहित ऋषिकेश, हरिद्वार मे तबाही के मंजर दिखाई देने लगे हैं।आपदा ग्रस्त इलाकों मे कंही मलबे मे गाड़ियां दफन तो कंही घर दफन हैं,ऐसे हालात बीते दस वर्ष पूर्व केदारनाथ धाम मे आई आपदा के दौरान देखने को मिले थे। बरसात के थोड़ा थमने के बाद ऐतिहासिक और प्राचीनतम रामझूला पुल भी खतरे की जद मे आ गया है जिससे पुल पर दुपहिया वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद कर दी गई है। स्थिति यह बनी है कि पुल धाराशाही होने की कगार पर खड़ा है। गंगा का रौद्र रूप देख कर हर किसी की रूह कांप रही है। इससे पूर्व ऐतिहासिक पुल लक्ष्मणझूला भी खतरे की जद मे आने से पूर्ण रूप से बंद है।
आपदा ग्रस्त इलाकों और गंगा तटीय क्षेत्रों से आ रही तस्वीरों ने सभी को सकते मे डाल दिया है। जबकि अभी आगामी दिनो मे उत्तराखंड मे तेज बरसात का अलर्ट राजधानी देहरादून सहित पर्वतीय इलाकों मे जारी है।

%d bloggers like this:
Breaking News