ऋषिकेश- दो साल बाद फिल्म जेलर में दिखेंगे सुपरस्टार रजनीकांत
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश : सुपरस्टार रजनीकांत देर शाम दयानंद आश्रम पहुंचे उसके बाद उन्होंने वहां पर अपने गुरु के समाधि के आगे पूजा अर्चना की। सुबह नाश्ता करने के बाद अपने सहयोगियों के साथ देवभूमि में किसी अज्ञात जगह के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है उनकी 2 वर्ष के बाद फिल्म जेलर रिलीज हो रही है। इस फिल्म को लेकर लोगों में खासा उत्साह और इंतजार है। साथ ही दक्षिण भारत में कई कंपनियों ने आज छुट्टी कर रखी है। उनके इस फिल्म के रिलीज होने पर उनके कर्मचारी फिल्म देख सकें।
