ऋषिकेश- लक्ष्मण झूला तपोवन के एक घर के अंदर बनी मिली मजार
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ लक्ष्मण झूला तपोवन स्थित गुलाब नगर में आज एक घर के अंदर मजार बनी हुई मिली। जैसे ही सूचना लोगों तक पहुंची उपरोक्त मकान के आगे काफी मात्रा में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने जमकर नारेबाजी की सूचना मिलते ही मुनीकीरेती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए मकान के अंदर बनी मजार को तोड़ दिया। वही मकान मालिक को चेतावनी दी कि दोबारा यदि ऐसी हरकत करके माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मकान मालिक ने बताया कि किसी संत द्वारा बताया गया था कि आप अपने घर में पीर बाबा की मजार को स्थापित कर उनकी पूजा करेंगे तो आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी और आपकी सारी समस्या दूर होगी। इसी को लेकर हम लोगों ने अपने घर में मजार बनाकर उसकी पूजा करते थे। किसी की भावना को ठेस पहुंचाना हमारा मकसद नहीं है।
