ऋषिकेश- श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय कैडेट कोर की सब जूनियर यूनिट का शुभारंभ
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज मे कक्षा आठ एवं कक्षा नौ के छात्र छात्राओं के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास हेतु 31 U K NCC बटालियन हरिद्वार द्वारा राष्ट्रीय कैडेट कोर की सब जूनियर यूनिट का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के मैदान मे हवलदार विपिन प्रजापति, एन सी सी अधिकारी लेफ्टीनेंट लखविंदर सिंह,विकास नेगी के नेतृत्व मे विद्यालय के 105 छात्र छात्राओं ने शारीरिक दक्षता मे बालकों ने 500 मीटर एवं बालिकाओं ने 250 मीटर की दौड़ के साथ ऊंचाई तथा डिप्स को पार करते हुए लिखित परीक्षा की किलिष्ठता को पास किया और जिसमें 16 छात्राएं एवं 34 छात्रों का चयन कैडेट के लिए हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत जी ने चयनित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय में पहली बार एनसीसी जूनियर डिविजन खुलने से छात्र छात्राओं को बहुत बड़ा लाभ मिला है। इसमें शारीरिक दक्षता अनुशासित जीवन के साथ इसमें A प्रमाण पत्र प्राप्त कैडेट विद्यालय की सीनियर डिविजन एनसीसी में
वरीयता क्रम में चयन किया जाता है,तथा A प्रमाण पत्र के माध्यम से सरकारी विभिन्न क्षेत्रों में सेवाओं का लाभ प्राप्त होता है ।
इस अवसर पर इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता यमुना प्रसाद त्रिपाठी जितेंद्र बिष्ट, रंजन अंथवाल, डॉ०सुनील दत्त थपलियाल आदि मौजूद थे।
