ऋषिकेश- एआरटीओ ने विशेष अभियान चलाकर किए 19 ई रिक्शा वाहनों के चालान, चार वाहन सीज
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ संभागीय परिवहन अधिकारी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम में ऋषिकेश क्षेत्र में ई रिक्शा वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान में 19 ई रिक्शा वाहनों के चालान किये गए व 4 वाहन सीज किये गए। बिना लाइसेंस के वाहन चलाने के अभियोग में 8 वाहनों के चालान हुए व बिना किराया सूची के 7 वाहनों का चालान किया गया। 6 ई रिक्शा का चालान यात्री ओवरलोड में किया गया। कुल चालान 46 हैं, जिसमे टैक्सी, भार वाहन, दोपहिया वाहन भी शामिल हैं।
बिना टैक्स के 7
यात्री वाहन में ओवरलोडिंग – 15, बिना फिटनेस – 5
मोबाइल फ़ोन प्रयोग – 3
बिना हेलमेट – 13
बिना परमिट – 1
प्रवर्तन द्वारा चेकिंग कार्यवाही श्यामपुर, नटराज, खांड गांव, काले की ढाल आदि स्थानों पर की गई। बिना वैध प्रपत्रों के बिना लाइसेंस के वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही जारी रहेगी। प्रवर्तन अभियान ऋषिकेश दल व बाइक स्क्वाड द्वारा संचालित किया गया।
