ऋषिकेश- सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को राहत मिलने पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ सर्वोच्च न्यायालय द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने पर कांग्रेसजनों व युवा कांग्रेस द्वारा ऋषिकेश कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित होकर मिष्ठान खिलाकर जश्न मनाया। कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने बताया की आज सर्वोच्च न्यायालय द्वारा देश के जनप्रिय नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाई गई समस्त कांग्रेस जन सर्वोच्च न्यायालय का अभार व्यक्त करते हैं। इस निर्णय से आज स्पष्ट हो गया है कि इस लोकतंत्र में कहीं ना कहीं आज भी सत्य जीवित है। इस तनाशाह सरकार द्वारा लोकतंत्र खत्म करने का काम किया जा रहा हैं। इसीलिये आज आमजन को न्यायालय पर ही पूर्ण रुप से भरोसा है भाजपा और देश के प्रधानमंत्री राहुल गांधी के संसद में पूछे गये सवालों से बहुत घबरा चुकी है तभी राहुल गांधी के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर झूठे आरोपों में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। यह भाजपा सरकार कितने भी झूठे वीडियो क्लिप लाकर सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार कर ले फिर भी आमजन राहुल गांधी के साथ खड़ा है ।
महन्त विनय सारस्वत व युंका अध्यक्ष गौरव राणा ने कहा कि जिस प्रकार आज असत्य पर सत्य की जीत हुई ठीक उसी प्रकार आम जनता अब समझ चुकी है की अब वह धर्म के नाम पर बांटने वाली पार्टी जाति के नाम पर बांटने वाली पार्टी को किस तरह सत्ता से दूर फेंकने का काम करेंगी पूरी कांग्रेस पार्टी सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर आभार व्यक्त करती हैं। इस मौके मदन मोहन शर्मा, पार्षद जगत सिंह नेगी, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, अरविंद जैन, नीलम तिवारी, कमलेश शर्मा, शलेंद बिष्ट, जितेंद्र पाल पाठी, विकाश केवट, हिमांशु कश्यप, बृज भूषण, जगजीत सिंह, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, राजेश शाह, मधु मिश्रा, जतिन जाटव, अजय दास, रवि सिंह बिष्ट, अभय वर्मा, विश्वजीत अधिकारी, संजय शर्मा, मुकेश जाटव, गौरव यादव, प्रवीण जाटव, सचिन, आदि मौजूद थे।
